रोड ऐक्सिडेंट में युवक की हुई मौत

मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुर मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हँसराजपुर गांव निवासी सरोज राजभर पुत्र (30 वर्ष ) रमेश राजभर के रूप में हुई है। वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था। जब वह खरिहानी बाजार से आगे लोहानपुर मोड़ के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ऑटो से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरोज राजभर की मौके पर ही मौत हो गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां

Fri Oct 24 , 2025
उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दून अस्पताल के सामने युवक पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैरियर लगाया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग […]

You May Like

advertisement