शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधारः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधारः प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी।

कुरुक्षेत्र, 28 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो शिक्षकों व तीन गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी दी गई। इस अवसर पर कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षकों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनके सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव सांझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया व इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में केमिस्ट्री विभाग के प्रो. पवन कुमार शर्मा, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की भूगोल की शिक्षिका उर्मिला देवी, स्थापना शाखा टीचिंग से निजी सचिव के.के. ग्रोवर, महिला छात्रावास की वार्डन शीला देवी व परीक्षा शाखा से अधीक्षक पिंकी रानी शामिल हैं।
इस मौके पर कुटा प्रधान डॉ. दलीप कुमार, प्रो. जी.पी. दुबे, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, स्कूल प्राचार्य डॉ. सुखविन्द्र सिंह, उपकुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगडा, कुंटिया महासचिव रविन्द्र तोमर, मुनीष खुराना सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल में दुर्लभ कंजेनिटल लंबर हर्निया का सफल ऑपरेशन

Sat Mar 29 , 2025
आदेश अस्पताल में दुर्लभ कंजेनिटल लंबर हर्निया का सफल ऑपरेशन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कालेज व मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. सचिन कपूर और उनकी टीम ने कंजेनिटल लंबर हर्निया से पीडि़त 18 दिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement