किसानों में बढ़ रहा प्राकृतिक खेती के प्रति रूझान : रणजीत चैटाला

किसानों में बढ़ रहा प्राकृतिक खेती के प्रति रूझान : रणजीत चैटाला

किसानों के दल के साथ गुरुकुल पहुंचे पूर्वमंत्री रणजीत सिंह चैटाला। आचार्य के मिशन को कर रहे मजबूत।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 21 जुलाई : प्राकृतिक खेती क्यों हम सभी के लिए जरूरी है, यह सच्चाई धीरे-धीरे ही सही मगर अब किसानों को समझ आ रही है और इसी के चलते अब बड़ी संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों में किसान प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं। उक्त शब्द आज किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पधारे पूर्व बिजली एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह चैटाला ने कहे। उन्होंने कहा कि उनके साथ आए सभी किसान आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक कृषि के माॅडल से बहुत प्रभावित हैं और उन्हीं की प्रेरणा से इन सभी किसानों रासायनिक और जैविक खेती को छोड़कर प्राकृतिक करने का संकल्प लिया है। गुरुकुल पहुंचने पर व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने गर्मजोशी से पूर्व मंत्री एवं किसान बन्धुओं का स्वागत किया।
पूर्वमंत्री चैटाला ने कहा कि वर्तमान में खेती में इस्तेमाल हो रहे कीटनाशक, पेस्टीसाइड के भयावह परिणाम सबके सामने हैं। कैंसर, हार्ट अटैक, शुगर आदि बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है, इसके अलावा भूमि को उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है, पीने का पानी और पर्यावरण दूषित हो रहा है जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए खतरा और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यदि अब भारत को एक मजबूत और सुरक्षित भविष्य देना है तो खेती की पारम्परिक पद्धति ‘प्राकृतिक खेती’ को अपनाना ही होगा, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने किसानों के साथ गुरुकुल के फार्म का भी अवलोकन किया जहां पर रामनिवास आर्य, डाॅ. शिवेन्दु एवं डाॅ. गगनदीप ने विभिन्न फसलों की गुणवत्ता और पैदावार संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी।
विख्यात कृषि वैज्ञानिक पदम्श्री डाॅ. हरिओम ने प्राकृतिक खेती को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुआ कहा कि प्राकृतिक खेती सभी प्रकार से किसानों के लिए हितकर हैं। उत्पादन की बात करें तो प्राकृतिक खेती में रासायनिक खेती से अधिक उत्पादन होता है जिसकी बाजार में कीमत भी दोगुनी मिलती है। एक साथ कई-सह फसलों के माॅडल से किसान को आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है। उन्होंने प्राकृतिक खेती के पूरे काॅन्सेप्ट के वैज्ञानिक पक्ष को सरल शब्दों में किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सिरसा से गांव साहुवाला से गुरसाहब सिंह, जगदेव सिंह, रोड़ी से तरसेम सिंह, नाजर सिंह, राजेन्द्र नेहरा, मोहित कुमार, पीपली से अवतार शर्मा, प्रवीण कुमार,आर्यनवीर, गोदीका से हितेश सहारण,धर्मपाल मेहला आदि किसान मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जापानी कंपनी एसवीएसयू में स्थापित करेगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Tue Jul 22 , 2025
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इसी सत्र से बीवॉक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग शुरू करने का ऐलान किया।डाईकिन होगी इंडस्ट्री पार्टनर, ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए खुलेंगे द्वार। पलवल, प्रमोद कौशिक 21 जुलाई : जापानी कंपनी डाईकिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग का […]

You May Like

Breaking News

advertisement