देहरादून:भ्रष्टाचार की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाए, सीएम

देहरादून:भ्रष्टाचार की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाए, सीएम,
सागर मलिक

सार:मुख्यमंत्री ने 1064 हेल्प लाइन की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश एक ही स्थान पर,

विस्तार:देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में 1064 हेल्पलाइन की बैठक के दौरान अफसरों को भ्रष्टाचार की शिकायत पर सघन जांच के साथ ही कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अफसरों को भी हटाया जाए। सीएम धामी ने बैठक के दौरान ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभाग अपने- अपने स्तर से प्रयास करें। विभागों में जिन मामलों में अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, इसके समाधान के लिए उचित प्रक्रिया अमल में लाई जाए। एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अफसरों और कर्मचारियों का समय-समय पर ट्रांसफर किया जाए।

उन्होंने कहा कि 1064 हेल्पलाइन की प्रभावशीलता को नियमित बनाए रखने के लिए सभी विभाग विजिलेंस को सहयोग करें। सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ 1064 हेल्पलाइन की भी समीक्षा भी नियमित की जाए। कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की शिकायतकर्ता की गोपनीयता बनी रहे और भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर यदि वह सही पाई जाती है, तो शिकायतकर्ताओं को प्रोत्साहित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी बनाने और उनको प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एलफैनई, आरमीनाक्षी सुदंरम, निदेशक सतर्कता वी मुरूगेशन आदि मौजूद रहे।

बैठक में विजिलेंस के अफसरों ने बताया कि पिछले तीन सालों में कुल 66 लोगों को ट्रैप किया जा चुका है। 72 को हिरासत में भी लिया गया है। राजस्व विभाग, पुलिस और विद्युत विभाग में सबसे अधिक कार्मिक ट्रैप किए गए है। 2025 में टोलफ्री नंबर 1064 एवं वेबसाइट से अब तक 343 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्यवाही चल रही है। यह भी बताया कि रिवॉल्विंग फंड के तहत ट्रैप की कार्यवाही में 33 शिकायतकर्ताओं को ट्रैप की धनराशि वापस की जाने की प्रकिया शुरू की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक युवक को सट्टा पर्ची के साथ किया गिरफ्तारराजकुमार केसरवानी

Sat Mar 29 , 2025
बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक युवक को सट्टा पर्ची के साथ किया गिरफ्तारराजकुमार केसरवानीहल्द्वानी

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored