पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला 4 लोगों पर नामजद मुकदमा हुआ दर्ज

आजमगढ़। थाना निजामाबाद क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षक राजमणि त्रिपाठी अपने पड़ोसी गांव के रामधनी यादव के साथ घर के सामने मंडई की मरम्मत कर रहे थे। आरोप है कि तभी अमन, अर्पित, मुकेश और निशा लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में राजमणि त्रिपाठी और उनके भतीजे इंद्रेशमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला पूर्व नियोजित था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
निजामाबाद थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर संख्या 184/2026 दर्ज की है। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियोग पंजीकृत

Mon Jul 20 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियोग पंजीकृत रायबरेली:- 20 जुलाई 2026आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार प्रदेश में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]

You May Like

advertisement