शुक्रवार को आरुषि उत्सव लांन, बजरंग नगर रायबरेली में त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर का प्रथम दिवस आत्म दर्शन का माननीय अतिथि जी के द्वारा शुभारंभ

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

शुक्रवार को आरुषि उत्सव लांन, बजरंग नगर रायबरेली में त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर का प्रथम दिवस आत्म दर्शन का माननीय अतिथि जी के द्वारा शुभारंभ किया गया।
विदर्भ नागपुर महाराष्ट्र से पधारे ब्रह्माकुमार भ्राता अविनाश जी ने चल चित्रों एवं गीत संगीत के माध्यम से आत्मा के बारे में दिव्य परिचय कराया। कार्यक्रम में नगर निवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। राजयोग के माध्यम से सभी ने सुंदर दिव्य आत्म अनुभूति किया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने बताया वर्तमान समय मे मन और तन को शक्तिशाली सकारात्मक बनाए रखने के लिए हमें शरीर को चलाने वाली आत्मशक्ति पर ध्यान देना होगा। दिन भर के सभी कार्य -व्यवहार करते हुए भी राजयोग के द्वारा हमें आत्म शक्ति को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार जी, सुधा अवस्थी, सुख्खु लाल चंदानी, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा जी, महेंद्र अग्रवाल आदि के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार जी ने कहा हमें खुश रहकर दिन के हर एक काम करने है इसके लिए आध्यात्म की ओर चलना ही होगा। कैंडल के द्वारा सभी ने आत्म ज्योति का मैडिटेशन किया। सुंदर अति मनमोहक शिव शक्ति अवतार की झांकी भी प्रस्तुत की गई। अगले दिवस पर परमात्म दर्शन के लिए ब्रह्माकुमारी जान्हवी दीदी ने सभी से पुनः आने का निवेदन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

29 मार्च 2025 को आज टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के सम्मानित प्रधानों का टीबी मुक्त कराने हेतु सम्मान समारोह

Sun Mar 30 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूतBreaking29 मार्च 2025 को आज टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के सम्मानित प्रधानों का टीबी मुक्त कराने हेतु सम्मान समारोह में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर महोदया डॉ मनीष चौहान जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन चंद्रा महोदय मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय महोदय व क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर अनुपम […]

You May Like

advertisement