जिला प्रशासन बाँट रहा सड़ा-गला व कीड़े वाला खाद्यान्न, गरीब जनता में आक्रोश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सरकार द्वारा गरीब जनता को सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से वितरित किए जा रहे खाद्यान्न में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। तथा पूर्व में सस्ते गल्ले की दुकान से चावल एवं गेहूं के सैम्पल प्रयोग शाला में (अनसेफ) खाने योग्य नहीं आये हैं। तथा पूरे जिले में राशन के रूप में सड़ा-गला, कीड़े लगा हुआ एवं गिट्टी-मिट्टी से भरा खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।
इस घोटाले से त्रस्त गरीब जनता ने 30 मई को जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र सौंपा था, जिसमें गुणवत्ता की जाँच की माँग की गई। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों (SDM) को निर्देश जारी किए, कि वे अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की जाँच करें । तथा प्रत्येक तहसील से चार चार लीगल सैम्पल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जनता की शिकायतें है कि चावल में कीड़े और सड़ांध की गंध, गेहूं में गिट्टी और मिट्टी पूरी तरह अनुपयोगी है। तथा उचित मूल्य की दुकानों पर बिना जाँच ही खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश तो दिए गए हैं, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी है।
जनता की मांग है कि दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो, और भविष्य में गुणवत्ता नियंत्रित खाद्यान्न ही वितरित किया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने धूमधाम से मनाया संघ स्थापना दिवस

Mon Jul 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन “उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” जनपद बरेली के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप की अध्यक्षता में एवं संसदीय क्षेत्र आंवला के निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि तथा विकासखंड बिथरी चैनपुर के ब्लॉक प्रमुख […]

You May Like

Breaking News

advertisement