निवेदिता पब्लिक स्कूल के बच्चे छाए

निवेदिता पब्लिक स्कूल के बच्चे छाए।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 30 मार्च :
निवेदिता पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम युगांतर 2025 का शुभारंभ किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर रामकुमार कश्यप गवर्नमेंट चीफ व्हिप ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। मंच का संचालन चांद कश्यप ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर मिर्जापुर चेयरमैन पशुपालन विभाग ने की बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और हर किसी का मनमोह लिया।
युगांतर 2025 सिल्वर जुबली कार्यक्रम में उन सभी मुख्य अतिथियों को बुलाया गया था जो 2000 से अब तक स्कूल में मुख्य अतिथि रहे थे। सन 2000 में प्रथम बार के मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर राजेंद्र सैनी जिला ट्रेनिंग ऑफिसर रहे। सन 2013 में नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा और 2016 से 2018 तक राज्य सभा सांसद रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी भूमिका निभाई और 2019 में सांसद व वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल में पधार चुके हैं। सन 2024 में खेल कूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पंकज अरोड़ा मैनेजिंग डायरैक्टर लिटिल कैम्पस स्कूल व इंदु कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी थानेसर रही। 2025 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार कश्यप ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल की शोभा को बढ़ाया है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशा, मोबाइल से दूर रहना आदि बुराइयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रामकुमार कश्यप ने परीक्षा परिणाम में मैरिट में आने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और विशेष सम्मान दे कर बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों को कठोर मेहनत करने को कहा और किसी भी एक गरीब मेहनती बच्चे को पढ़ाने को कहा। धर्मवीर मिर्जापुर ने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने और अच्छे संस्कार ग्रहण करने पर जोर दिया। डॉक्टर राजेंद्र सैनी ने कहा कि बच्चों पर मेहनत करके मेवा राम कश्यप ने इस स्कूल को बुलंदियों पर पहुंचाया है। वरिष्ठ पत्रकार पंकज अरोड़ा ने मैरिट में आने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। अंत में स्कूल निर्देशक मेवा राम कश्यप ने आए हुए मुख्य अतिथि व अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधान सभा से मनु कश्यप, प्रोफैसर सी.डी.एस. कौशल, प्रवीण कश्यप, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रधान ओम पाल कश्यप एडवोकेट, सुरेश कश्यप, अखिल वर्मा, परमिंद्र बाट और मंच का संचालन करने वाले चांद कश्यप ने सब का मन मोह लिया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका बाला देवी ने पूरे स्कूल स्टाफ का उनकी मेहनत और सफल कार्यक्रम पर उने बधाई दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र धाम के रूप में बनाएंगा पहचान : नायब सिंह सैनी

Mon Mar 31 , 2025
विश्व में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र धाम के रूप में बनाएंगा पहचान : नायब सिंह सैनी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,गीती मनीषी स्वामी ज्ञानानंद व षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज ने नव वर्ष नव सम्वत पर ब्रह्मसरोवर पर की महाआरती।जियो गीता परिवार, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के […]

You May Like

Breaking News

advertisement