अमर सिंह का अध्यक्ष बनना जनता की जीत : प्रदीप सिंह

अमर सिंह का अध्यक्ष बनना जनता की जीत : प्रदीप सिंह
अमर सिंह अध्यक्ष ,सुनील यादव बने मंत्री ,
मेंहनगर (आजमगढ़ ) : उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मेंहनगर का चुनाव मंगलवार को देरशाम लेखपाल सङ्ग के जिलाध्यक्ष अंजनी तिवारी व जिलामंत्री लालधर यादव की उपस्थिति में मार्टीनगंज तहसील के अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव व मंत्री दिनेश कुमार की देखरेख में तहसील मेंहनगर के अध्यक्ष पद हेतु अमर सिंह व रमेश कुमार झा व मंत्री पद हेतु मात्र सुनील कुमार यादव व अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया ,कुल 51 मत पड़े ,देरशाम हुए मतगणना के दौरान अमर सिंह को 35 मत व रमेश कुमार झा को मात्र 16 मत पाकर संतोष करना पड़ा ,अंत मे निर्वाचन अधिकारी ने अमर सिंह को 19 मत से विजेता घोषित करते हुए संतोष कुमार यादव बरिष्ठ उपाध्यक्ष ,राजीव विश्वकर्मा उपाध्यक्ष , मंत्री पद पर सुनील कुमार यादव ,मुकेश कुमार उपमंत्री ,गौरव कुमार कोषाध्यक्ष ,राकेश कन्नौजिया ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया ,इस दौरान समाज सेवी प्रदीप सिंह ने निर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि अमर सिंह के अध्यक्ष बनने से अब आम जनमानस की सुनवाई आसानी से होगी। लोगो को अपनी बात आधिकारियों तक पहुंचने में आसानी होगी लोगो का काम होगा।
इस दौरान समाजसेवी माजिद खान, सोनू सिंह, इरफान अहमद सभासद, संदीप सिंह,मनीष सिंह, कमलेश सिंह, दयानंद सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोस्ती का खौफनाक अंत:आजमगढ़ में फावड़े से वार कर दोस्त की हत्या,क्षेत्र में मचा कोहराम

Wed Apr 2 , 2025
दोस्ती का खौफनाक अंत:आजमगढ़ में फावड़े से वार कर दोस्त की हत्या,क्षेत्र में मचा कोहराम जीयनपुर/आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। शैलेश कुमार पुत्र अंबिका निवासी फैजुल्ला जहरुल्ला थाना जीयनपुर ने अपने ही दोस्त राकेश कुमार पुत्र […]

You May Like

advertisement