कवि ऋषि कुमार च्यवन वाराणसी में साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

कवि ऋषि कुमार च्यवन वाराणसी में साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्य सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन वाराणसी में 12 मार्च से 14 मार्च 2026 बहुत भव्य रूप में प्रगति विचार एवं साहित्य मंच बुलंदशहर के डॉ हरेंद्र हर्ष जी के संयोजन में मनाया गया।
इस अवसर पर बरेली से वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा सुंदर काव्य पाठ किया गया तथा उन्हें काशी विश्वनाथ साहित्य शिरोमणि सम्मान से हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट सभागार दुर्गाकुंड वाराणसी के भव्य सभागार में पटका ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष के अनेक प्रांतो से साहित्यकार कवि आदि उपस्थित रहे तथा नेपाल से भी कुछ कवि एवं साहित्यकार विशेष रूप से इस अवसर पर आए थे जिनको काव्य पाठ के उपरांत सम्मानित किया गया तथा कुछ काव्य संग्रहों एवं उपन्यासों के विमोचन के साथ- साथ दिल्ली की कवयित्री अदिति अस्थाना के उपन्यासउड़ान हौसलों कीका विमोचन भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में भोपाल से सुरेश सोनपुरे अजनबी, कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन, डॉ उषा, अदिति अस्थाना,कमलेश शर्मा कमल, डॉ रजनी सिंह ,गीता पांडे, कुमुद किशोर भारती, डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव, श्याम कौशिक ,डॉ उमाकांत महापात्र आदि के अतिरिक्त अन्य साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्मेलन का वातावरण साहित्य, संस्कृति और भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मैत्री को समर्पित रहा, जहाँ कविता पाठ, पुस्तक विमोचन और साहित्यिक संवाद के माध्यम से दोनों देशों की सांस्कृतिक निकटता को और सुदृढ़ किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Tue Mar 17 , 2026
बिलरियागंज । क्षेत्र के रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार की शाम को ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमिहार समाज के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के […]

You May Like

Breaking News

advertisement