वक्फ बिल के नाम पर मुसलमानों को बरगला रहा है विपक्ष : राजेश अग्रवाल, भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को रामपुर गार्डन में अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वक्फ संशोधन बिल विरोध कर मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
राजेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वक्फ संशोधन बिल से सरकार धार्मिक कार्य में नहीं घुस रही। वक्फ की संपत्तियां का हिसाब-किताब अब कोई तो देखेगा। डीएम को जिम्मेदारी बिल में दी गई है, वह पहले ही सभी जमीन विवादों का निपटारा देखता है। इसमें क्या गलत है, वहीं सब सुनवाई होती है। गैर इस्लामिक सदस्य भी वक्फ बोर्ड में होने थे, ये पहले के नियम में था।
भाजपा नेता ने कहा कि इस बिल के नाम पर विपक्ष और कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। विपक्ष मुसलमानों में शिक्षा के अभाव का फायदा उठा रहा और उन्हें बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि इस बिल को ईसाई समाज और काफी मुस्लिम भी इस बिल के पक्ष में हैं। उनका समर्थन मिल रहा है। भाजपा ने इस बिल के माध्यम से बताने का काम किया कि शोषित वर्ग जिसके नाम पर वक्फ बने, उनके लिए क्या किया गया।
वक्फ बोर्ड संपत्ति लूट का अड्डा बन गए थे, बरेली में भी वक्फ के नाम पर करोड़ों की लूट हुई है। अब प्रशासन इसकी जांच करनी चाहिए। पूरे देश में यही लूट संपत्तियों को खुर्द बुर्द कर की गई। मौलाना तौकीर रजा के विरोध पर भाजपा नेता ने कहा कि तौकीर रजा वक्फ संशोधन बिल मत कबूल करें। जनता जानती है उन्होंने 2010 में क्या किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भोजीपुरा के नवीनीकृत मैस, भवन/परिसर तथा थाना सौन्दर्यीकरण का एसएसपी ने किया उद्घाटन

Fri Apr 4 , 2025
थाना भोजीपुरा के नवीनीकृत मैस, भवन/परिसर तथा थाना सौन्दर्यीकरण का एसएसपी ने किया उद्घाटन दीपक शर्मा ( जिला संवाददाता) बरेली : थाना भोजीपुरा पर नवीनीकृत मैस, भवन/परिसर के जीर्णोंद्धार/सौन्दर्यीकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा गुरुवार को उद्घाटन किया गया, जिसमें नवीनीकृत मैस के शिलान्यास पट्टिका का पर्दा चौकीदार […]

You May Like

advertisement