थानेसर शहर में विकास कार्यों के लिए सरकार ने दिया 125 करोड़ का बजट : सुभाष सुधा

थानेसर शहर में विकास कार्यों के लिए सरकार ने दिया 125 करोड़ का बजट : सुभाष सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

शहर के 32 वार्डों में समान रूप से किया जाएगा विकास कार्य : माफी ढांडा।
नगर परिषद की अध्यक्षा माफी ढांडा को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बिठाया चेयरमैन की कुर्सी पर।
नप कार्यालय में हवन यज्ञ व पूर्जा अर्चना के साथ पार्षदों और चेयरमैन ने शुरू की नई पारी की।

कुरुक्षेत्र 3 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई माह पहले थानेसर शहर में गलियों, नालियों, सीवरेज और पीने के पानी सहित अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 125 करोड का बजट जारी किया था। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस राशि से विकास कार्य किए जाएंगे। इस शहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्ग दर्शन में तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य होंगे और नव निर्वाचित नगर परिषद की अध्यक्षा माफी ढांडा की देख रेख में सभी 32 वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्षा माफी ढांडा और 32 पार्षदों की ताजपोशी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नव निर्वाचित नगर परिषद की अध्यक्षा माफी ढांडा को चेयरमैन की कुर्सी पर बिठाया। इस दौरान पूर्व नप अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहिल सुधा, युवा भाजपा नेता मलकीत ढांडा ने नव निर्वाचित अध्यक्षा माफी ढांडा व सभी 32 पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस ताजपोशी से पहले नगर परिषद परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में सभी ने आहुति डाली और नई पारी की शुरूआत करने के साथ-साथ थानेसर के लोगों की सेवा करने का संकल्प भी लिया।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में थानेसर शहर के विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा करीब 125 करोड रुपए का बजट उपलब्ध करवाया गया था। इस बजट से विकास कार्यों को पूरा करने के लिए योजना भी तैयार की गई थी। अब नवनियुक्त अध्यक्षा माफी ढांडा के देख रेख में इन विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में थानेसर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है इसलिए तीन गुणा तेज गति से विकास कार्य किए जाएंगे। सभी मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करेंगे और सभी वार्डोँ में समान रूप से विकास कार्य किया जाएगा।
नवनिर्वाचित चेयरमैन माफी ढांडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, थानेसर की जनता और सभी 32 पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी 32 वार्डों में सबका साथ सबका विकास की नीति को आधार मानकर विकास कार्य करवाए जाएंगे और पारदर्शिता के साथ सभी कार्य पूरे होगे।इसके साथ ही भ्रष्टïाचार के मामले में जीरो टोरलेंस की पॉलिसी को अपनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्षा उमा सुधा और भाजपा युवा नेता साहिल सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सभी नगर पार्षद और कमेटी के अधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्र पूजा में पवित्र और एकाग्र मन होना चाहिए : महंत जगन्नाथ पुरी

Fri Apr 4 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ हुई स्कंदमाता की पूजा। कुरुक्षेत्र, 3 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी निरंतर संत महापुरुषों के साथ सर्वकल्याण की कामना से नवरात्र पूजन कर रहे […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored