एसके नर्सिंग होम में नर्स ने की बच्चे की अदला-बदली, लड़का बताकर दे दी लड़की, परिजन पहुंचे थाने

एसके नर्सिंग होम में नर्स ने की बच्चे की अदला-बदली, लड़का बताकर दे दी लड़की, परिजन पहुंचे थाने

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर के एक नर्सिंग होम में नवजात शिशु को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पीड़ित ने प्रेमनगर स्थित डॉ. एस.के. अग्रवाल नर्सिंग एंड मेटरनिटी सेंटर पर बेटे को बदलकर बेटी थमाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पहले उन्हें बेटे के जन्म की जानकारी दी गई, लेकिन कुछ घंटे बाद अस्पताल ने पलटी मारते हुए बेटी के जन्म की बात कही। घटना बुधवार सुबह की है, सुभाषनगर निवासी आकाश बाबू रत्नाकर की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें डॉ. एस.के. अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब 9:10 बजे काजल ने सफल प्रसव किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर संध्या अग्रवाल ने परिजनों को बताया कि काजल ने पुत्र को जन्म दिया है। परिजनों का आरोप है कि बेटे के जन्म की सूचना मिलने के बावजूद उन्हें बच्चा दिखाया नहीं गया। कुछ देर बाद अस्पताल की एक नर्स नवजात शिशु को “अन्य जांच” के बहाने अस्पताल के दूसरे यूनिट में ले गई। इसके बाद करीब 3 से 4 घंटे तक परिवार को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। करीब चार घंटे बाद अस्पताल प्रशासन ने अचानक पलटी मारते हुए कहा कि प्रसूता ने बेटे नहीं बल्कि बेटी को जन्म दिया है। इस पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में नवजात बदलने की साजिश की गई है और उनके बेटे को किसी और को दे दिया गया है। पीड़ित आकाश बाबू ने इस पूरे मामले में अस्पताल की डॉक्टर संध्या अग्रवाल और स्टाफ नर्स पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा। प्रेमनगर इंस्पेक्टर ने बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस मामले में डॉक्टर संध्या अग्रवाल ने बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतनवृद्धि को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Thu Jun 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बरेली की टीम ने बुधवार को 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतनवृद्धि को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन बीएसए की अनुपस्थिति में कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को सौंपा। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement