आजमगढ़ :पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का लिया सलामी और दिया आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़ :पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का लिया सलामी और दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जय शर्मा जिला संवाददाता

आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया, परेड में पुलिस लाईन्स तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त आरक्षी, मुख्यआरक्षी, उ0नि0, निरीक्षकों द्वारा भाग लिया गया। परेड में भाग ले रहें डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। परेड में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/ प्रशिक्षणाधीन आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा, क्षेत्राधिकार नगर गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकार सदर आस्था जायसवाल, व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स उपस्थित रहें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात आरक्षियों का मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेन्सी, नफीस कार्यालय अन्य शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया ।
यूपी 112 के दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा कमियों को दूर करने हेतु प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया, तैनात कर्मियों की कार्य कुशलता व दक्षता की भी जांच की गई। ड्यूटी के दौरान समस्त कर्मचारी बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही वाहन में सदैव दंगा नियंत्रण उपकरण रखने, यूपी 112 की गाड़ियों/टैबलेट व अन्य उपकरणों की साफ-सफाई व रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

''वैद्य पण्डित कृष्ण दत्त शर्मा की विरासत पर मनोज कुमार की आत्मीय बातचीत"

Sat Apr 5 , 2025
“वैद्य पण्डित कृष्ण दत्त शर्मा की विरासत पर मनोज कुमार की आत्मीय बातचीत” हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 “स्मृतियों की चौखट पर: मनोज कुमार और सुमेधा शर्मा का भावनात्मक मिलन” कुरुक्षेत्र : मनोज कुमार के साथ वैद्य जी की विरासत की […]

You May Like

advertisement