सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से भगवान महावीर श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को समर्पित 21 जरूरतमंद महिलाओं को अप्रैल 2025 महीने का राशन किया गया वितरण

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से भगवान महावीर श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को समर्पित 21 जरूरतमंद महिलाओं को अप्रैल 2025 महीने का राशन किया गया वितरण।

समाज सेवक प्रवेश सीडाना मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
12 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज प्रधान की अध्यक्षता में महावीर श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को समर्पित 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को अप्रैल महीने का राशन वितरण किया गया। श्री प्रवेश सीडाना मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए मैं भी आज से इनका सदस्य बन गया हूं।लेकिन मेरा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से सरबत के भले के लिए कामना की गई। श्री जगदीश बजाज एवं जगदीश कक्कड़ एडवोकेट ने मुख्य अतिथि को सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किया।

श्री पीसी कुमार वरिष्ठ समाज सेवक ने बताया कि आज भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव भी है। इसी खुशी में जरूरतमंद महिलाओं को बुलाकर राशन वितरण किया गया है और यह काम आगे भी जारी रहेगा।

       इस मौके पर जगदीश बजाज, ब्रज भूषण धवन, बलविंदर शर्मा, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, कृष्ण कुमार,कुलदीप शर्मा, और मातृ शक्ति राज जुल्का ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री हनुमान जन्मोत्सव, पूर्णिमा पर अमृत वेला सदस्यों ने निकाली प्रभातफेरी

Sat Apr 12 , 2025
श्री हनुमान जन्मोत्सव, पूर्णिमा पर अमृत वेला सदस्यों ने निकाली प्रभातफेरी फिरोजपुर 12 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्री हेमंत शर्मा ने अपनी बेटी वैष्णवी शर्मा की शादी और बेटे लक्ष्य शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने घर में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी से भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी […]

You May Like

advertisement