देहरादून:सहस्रधारा क्षेत्र में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन युवक पकड़े

देहरादून:सहस्रधारा क्षेत्र में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन युवक पकड़े,
सागर मलिक

पौड़ी के झपड़ी श्रीकोट के रहने वाले प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत को पकड़ लिया गया। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

सहस्रधारा क्षेत्र में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवती और तीन युवकों के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीनों युवक युवती से मारपीट करते दिख रहे थे। इसके लिए एसओ राजपुर को निर्देशित किया गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्कूटरों के नंबरों के आधार पर युवकों की पहचान की।

पौड़ी के झपड़ी श्रीकोट के रहने वाले प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत को पकड़ लिया गया। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जबकि, दोनों स्कूटरों को सीज कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बढ़ते खर्च से दवाब में सरकार, गोल्डन कार्ड योजना की चमक बनाए रखने की चुनौती

Mon Apr 14 , 2025
उत्तराखंड: बढ़ते खर्च से दवाब में सरकार, गोल्डन कार्ड योजना की चमक बनाए रखने की चुनौती,सागर मलिक *राज्य सरकार के 128761 सेवारत कर्मचारी और 91390 पेंशनर्स राज्य स्वास्थ्य योजना के दायरे में हैं। ये सभी कर्मचारी और पेंशनर योजना के तहत अपना अंशदान देते हैं, अस्पतालों में कर्मचारियों के लिए […]

You May Like

advertisement