देहरादून की सड़कों पर उतरी आरटीओ की टीम, मच गई खलबली, 804 वाहनों का चालना और 19 सीज

देहरादून की सड़कों पर उतरी आरटीओ की टीम, मच गई खलबली, 804 वाहनों का चालना और 19 सीज,
सागर मलिक

चारधाम यात्रा को देखते हुए आरटीओ के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीमों ने की कार्रवाई 19 वाहन किए सीज यात्रा मार्गों समेत देहरादून संभाग के सभी प्रमुख मार्गों पर चलाया अभियान

चारधाम यात्रा आरंभ होने से पहले यात्रा मार्गों पर दुर्घटना नियंत्रण को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए परिवहन विभाग की टीमों ने 804 वाहनों का चालान किया, जबकि 19 सीज किए गए।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉक्टर अनीता चमोला के निर्देशन में दून संभाग के अंतर्गत दून शहर समेत विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी व उत्तरकाशी में प्रवर्तन व सचल दलों. इंटरसेप्टर एवं बाइक स्क्वाड के माध्यम से दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया गया।

19 वाहन किए सीज
आरटीओ चमोला ने बताया कि प्रवर्तन दलों ने देहरादून-मसूरी-कैम्पटी मार्ग, विकासनगर-बाडवाला मार्ग, हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग, रुड़की-हरिद्वार मार्ग, ऋषिकेश-देवप्रयाग मार्ग, ऋषिकेश-चम्बा-टिहरी मार्ग, टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग आदि पर यात्री वाहनों (बस, टैक्सी, मैक्सी) व निजी कारों की चेकिंग की। संभाग में सभी केंद्रों के एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सचल दल, इंटरसेप्टर दल व बाइक स्क्वाड की कुल 24 टीमें शामिल रहीं।

यात्रा मार्गों समेत देहरादून संभाग के सभी प्रमुख मार्गों पर चलाया अभियान

आरटीओ ने बताया कि यात्री वाहनों की चेकिंग पर विशेष ध्यान देते हुए प्रवर्तन दलों ने यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर 176 वाहनों का चालान किया। इसके अतिरिक्त ओवरस्पीड करते पाए जाने पर 107, बिना फिटनेस के 31 वाहनों, बिना परमिट 42 वाहनों, बिना डीएल 62 एवं बिना कर चुकाए दौड़ रहे 97 वाहनों का चालान किया गया। इनमें 22 वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस के निलंबन की संस्तुति की गई है।

अब औचक चलेगा अभियान
आरटीओ ने बताया कि अभियान आकस्मिक रूप से आगे भी चलाया जाएगा। वाहनों में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे का सेवन कर वाहन चलाना एवं बिना वैध प्रपत्रों के वाहन चलाते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ यात्रा: यात्रा मार्ग पर नौ स्थानों पर चुनौती, यात्रियों की है नहीं, सरकार के इंतजाम की भी परीक्षा

Tue Apr 15 , 2025
बदरीनाथ यात्रा: यात्रा मार्ग पर नौ स्थानों पर चुनौती, यात्रियों की है नहीं, सरकार के इंतजाम की भी परीक्षा,सागर मलिक बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हर साल यात्रियों को चुनैतियों का सामना करना पड़ता है। संवेदनशील स्थानों पर खासतौर पर बरसात के दौरान सबसे अधिक समस्या होती है। सरकार द्वारा […]

You May Like

advertisement