श्री राम को केवल मानें ही नहीं उनकी मानें भी और उनको जानें भी–स्वामी धीरानंद

शिष्य के कल्याण का एक ही उपाय गुरु सेवा–महात्मा अवमिंदर

(पंजाब) फिरोजपुर 20 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम मन्दिर,शिमला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया।सत्संग के शुभारम्भ में साध्वी मीनू भारती और साध्वी गार्गी भारती जी ने एक प्रार्थना का गायन किया।सत्संग विचारों में महात्मा अवमिंदर ने गुरु सेवा की महिमा वर्णन करते हुए कह कि गुरु को प्रसन्न करने का एक माध्यम है गुरु सेवा।गुरु के दिव्य मिशन में शिष्य को तन,मन,धन हर प्रकार से सहयोग करना चाहिए।साध्वी मीनू भारती जी ने “हमारे साथ हैं गुरुदेव हमें किस बात की चिन्ता” भजन का गायन कर सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी धीरानन्द जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 मई से 9 मई तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन जंजघर,नज़दीक लक्ष्मी नारायण मन्दिर,संजौली में होने जा रहा है।कथा का समय दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। स्वामी जी ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में धारण करने से ही मानव में बदलाव आ सकता है। इसलिए हम केवल श्री राम को माने नहीं ,बल्कि श्री राम को जानें भी। आज हमें प्रभु की कथा से जुड़ने की आवश्यकता है जिससे मानव का बिखरा हुआ मन प्रभु में लग सके,क्योंकि व्यक्ति का मन ही उसके सुख और दु:ख का कारण है। यदि मानव के मन की दशा ठीक है तो उसके जीवन की दिशा भी ठीक रह सकती है।
साध्वी गार्गी भारती जी ने बताया कि 3 मई को सुबह 10 बजे दक्षिणेश्वरी मां काली मन्दिर ढली से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी जो जंजघर (कथा स्थल) पर विश्राम लेगी। साध्वी गार्गी भारती जी ने नारी शक्ति को कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राम को केवल मानें ही नहीं उनकी मानें भी और उनको जानें भी–स्वामी धीरानंद

Sun Apr 20 , 2025
शिष्य के कल्याण का एक ही उपाय गुरु सेवा–महात्मा अवमिंदर (पंजाब) फिरोजपुर 20 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम मन्दिर,शिमला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया।सत्संग के शुभारम्भ में साध्वी मीनू भारती और साध्वी गार्गी भारती जी ने एक प्रार्थना का गायन […]

You May Like

advertisement