देहरादून: शादी का जश्न आफत में बदला,आतिशबाजी से कांप्लेक्स में लगी भीषण आग

देहरादून: शादी का जश्न आफत में बदला,आतिशबाजी से कांप्लेक्स में लगी भीषण आग,
सागर मलिक

तंग गलियों में बरात, आतिशबाजी की रोशनी में “अंधकार” का खतरा देहरादून में शादी में खुले में आतिशबाजी से बड़े हादसों को न्योता सघन क्षेत्र में खुले हैं कई 
वेडिंग प्वाइंट, नहीं हैं कोई भी सुरक्षा मानक

बल्लूपुर क्षेत्र में विवाह का जश्न आफत का सबब बन गया। सोमवार रात वेडिंग प्वाइंट के बाहर बरात में हो रही आतिशबाजी से यहां एक कांप्लेक्स में आग लग गई। इससे कांप्लेक्स की चौथी मंजिल पर बने होटल के पार्टी लाउंज में भगदड़ मच गई।

बच्चे का बर्थडे मना रहे लोग जान बचाकर भागे। कुछ ही मिनटों में आग ने कांप्लेक्स की अन्य मंजिलों को भी चपेट में ले लिया। अग्निशमन दल ने पांच वाहनों की मदद से करीब सवा घंटे में आग पर काबू पाया। अभी आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। इस घटना से बल्लूपुर के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।

सोमवार को शहर के तमाम वेडिंग प्वाइंट में विवाह समारोह थे। बल्लूपुर चौक के पास चकराता रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भी बरात पहुंची थी। यहां रात करीब पौने 10 बजे बराती वेडिंग प्वाइंट के बाहर आतिशबाजी करने लगे, जिसकी चिंगारियां पास में स्थित कांप्लेक्स तक पहुंच गईं। इससे कांप्लेक्स की चौथी मंजिल पर स्थित ब्लेसिंग बेल्स होटल के एक हिस्से में आग लग गई।
देखते ही देखते आग होटल के अन्य हिस्सों के साथ पूरे कांप्लेक्स में फैल गई। उस समय होटल में हेमंत कापड़ी अपने बच्चे का जन्मदिन मना रहे थे। आग का धुआं देखकर वह परिवार व मेहमानों के साथ जान बचाकर होटल से भागे। होटल में मौजूद अन्य लोग व स्टाफ भी तत्काल वहां से निकलकर सड़क पर पहुंचा। कांप्लेक्स के अन्य तलों में मारुति नेक्सा का शोरूम, आइवीएफ सेंटर, पैथोलाजी लैब आदि हैं। गनीमत रही कि घटना के वक्त होटल को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद थे, जिससे वहां कोई मौजूद नहीं था।
बताया जा रहा है कि कांप्लेक्स की अन्य मंजिलों में आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया। इससे आग कांप्लेक्स से आसपास के भवनों तक नहीं पहुंची।
दून में तंग गलियों में बने वेडिंग प्वाइंट, घने आबादी क्षेत्र से गुजर रही बरात बड़े हादसों को भी न्योता दे रही है। बरात में आतिशबाजी आसपास के क्षेत्र में हादसे का कारण बन रहे हैं। शादियों के सीजन में देहरादून के मुख्य मार्ग से लेकर गली मोहल्लों में बरात निकलती है। आबादी क्षेत्र में बने वेडिंग प्वाइंट वैसे तो स्वीकार्य हो चुके हैं, लेकिन बरात के दौर होने वाली आतिशबाजी पर किसी का ध्यान नहीं

जाता। सोमवार रात को बल्लूपुर के पास हुई घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूहअफ़जा विवाद: रामदेव के 'शरबत जिहाद' वाले बयान को दिल्ली हाईकार्ट ने बताया अक्षम्य और अविश्वसनीय

Wed Apr 23 , 2025
रूहअफ़जा विवाद: रामदेव के ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान को दिल्ली हाईकार्ट ने बताया अक्षम्य और अविश्वसनीय,सागर मलिक बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ हमदर्द की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. मामले में मंगलवार को दिल्ली HC ने सुनवाई की. हाईकोर्ट ने कहा, यह बयान अक्षम्य है […]

You May Like

advertisement