पहलगाम आतंकी हमला: उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों और बॉडर्र क्षेत्रों में चेकिंग के आदेश

पहलगाम आतंकी हमला: उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों और बॉडर्र क्षेत्रों में चेकिंग के आदेश,
सागर मलिक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट हो गई। डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों से रिपोर्ट ली। सार्वजनिक स्थानों और बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश दिए गए।

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने रात में सभी जिलों के कप्तानों से रिपोर्ट भी ली है।

पहलगाम में 26 पर्यटकों की आतंकी हमलों की मौत के बाद राज्य के बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि रेलवे स्टेशन बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं,

डीजीपी ने बताया कि हर घंटे सभी जिलों से रिपोर्ट ली जा रही है। मंगलवार हमले के बाद भी सभी जिलों से रिपोर्ट ली गई है। बॉर्डर क्षेत्रों में खासतौर पर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। श्वान दल और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर की घटना पर पूर्व सीएम त्रिवेद सिंह रावत ने जताया दुख

Thu Apr 24 , 2025
उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर की घटना पर पूर्व सीएम त्रिवेद सिंह रावत ने जताया दुख,सागर मलिक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement