महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया वरुथिनी एकादशी का महत्व व किया विधिवत पूजन

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया वरुथिनी एकादशी का महत्व व किया विधिवत पूजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पुराणों में भी बताया गया है वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व।

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में वीरवार को श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में श्रद्धालुओं ने वैशाख महीने की वरुथिनी एकादशी का सर्वकल्याण की भावना से पूजन किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजन उपरांत कहा कि हमारी संस्कृति एवं धर्म में वैसे तो हर एकादशी का काफी महत्व बताया गया है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पद्मपुराण में भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिर को बताते हैं कि वैशाख महीने के कृष्णपक्ष की एकादशी इस लोक और परलोक में भी सौभाग्य प्रदान करने वाली एकादशी है। यह सबको भोग और मोक्ष प्रदान करने वाली है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दीपिका सुधा, नरेश सुधा, राजेश्वरी देवी, मधुकांत व बृजेश इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

Fri Apr 25 , 2025
श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला का आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पंचायत राज प्रणाली का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र का निर्माण करना है : प्रतिमा देवी। कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण […]

You May Like

advertisement