भोजीपुरा ब्लॉक में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

भोजीपुरा ब्लॉक में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा कार्यालय विकास खण्ड भोजीपुरा में खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस” बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l बी.डी.ओ. कमल कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, ग्राम पंचायत दिवस को पूर्व की भांति सफल एवं सुदृढ़ बनाने की शपथ दिलाई l सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शशांक सक्सेना ने सभी को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, पंचायतीराज व्यवस्था एवं पंचायती राज अधिनियमों की विस्तार से जानकारी दी और ग्राम पंचायतों में केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया l ए.डी.ओ. (पंचायत) शशांक सक्सेना जी ने कहा कि य़ह “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस” 1893 में संविधान के 73 वे संशोधन के लागू होने की याद मनाया जाता है l इस दिन का उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है l इस दिन देशभर में स्थानीय स्वशासन और ग्रामीण विकास पर चर्चा होती है l
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शशांक सक्सेना, एoडीoओo (आई.एस.वी.) अनुज सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद जाहिद खान, ग्राम पंचायत सचिव रवि प्रभाकर, खण्ड प्रेरक अमित सक्सेना, वरिष्ठ कर्मचारी नेता सर्वेश कुमार मौर्य, महेश पटेल, पत्रवाहक नदीम अहमद, धर्मपाल सागर, विधाराम, आमिर खान, साजिद खान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल सम्पन्न

Fri Apr 25 , 2025
चारधाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल सम्पन्न,सागर मलिक जिस उद्देश्य के लिए की गई थी मॉक ड्रिल उसमें हुए सफल-श्री विनोद कुमार सुमनसचिव आपदा प्रबंधन ने कहा-जहां कुछ कमियां मिली हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगाचारधाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल संपन्न, एनडीएमए ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement