पहलगाम में हुआ कुर आतंकी हमला भारत की एकता एवं अखंडता पर आघात है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

पहलगाम में हुआ कुर आतंकी हमला भारत की एकता एवं अखंडता पर आघात है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले में मारे गये निर्दोष लोगों को मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर के बच्चों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुरुक्षेत्र 25 अप्रैल : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले में मारे गये निर्दोष लोगों को मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर के बच्चों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने आतंकवादियों द्वारा निर्दयता पूर्वक मारे गये सभी लोगों के आत्मिक शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से भारतमाता के चित्र के समक्ष प्रार्थना किया। मातृभूमि शिक्षा मंदिर के बच्चों ने पहलगाम में मारे गये सभी लोगों के परिवार जनों को दुःख की इस घड़ी में भगवान से यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया। सभी विद्यर्थियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।
मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने पहलगाम में मारे गये सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुआ भयावह आतंकवादी हमला न केवल भारत को बल्कि पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है। हमले में 26 लोगों की मौत हो हुई है। इस कायराना हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं। इस हमले के शिकार हुए अधिकतर लोग पर्यटक थे, जो अपने परिवारों के साथ मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले बायसरन घूमने आए थे। 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सबसे बड़ा हमला है। अब भारत सरकार को पाकिस्तान के आतंकवादियों के इस कायराना पूर्ण हमले के खिलाफ कड़ी से कड़ी जबाबी कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे भविष्य में पाकिस्तानी आंतकवादी संगठन भारत की ओर आँख उठाकर देख भी न सके। आजादी के बाद से पाकिस्तान की धरती से निरंतर भारत को असहज एवं कमजोर करने का प्रयास होता रहा है। यह हमारी सरकारों की कहीं न कहीं कमजोरी एवं कमी रही और कि आज तक एक देश में पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधयो को समाप्त नही कर सके। आज भारत अपनी सीमा सुरक्षा साहित विभिन्न संकटो का सामना कर रहा है, ऐसे में समस्त देशवासियो का कर्तव्य है देश की इस संकट की घड़ी में सारे मतभेद भुलाकर एकजुट होकर भारत को मजबूत करे।
डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा पहलगाम में हुआ कुर आतंकी हमला भारत की एकता एवं अखंडता पर आघात है। अब समय आ गया है भारत सरकार अपनी दृढ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए आतंकवाद एवं आतंवादियों का समूल नष्ट करके आजादी के बाद से अब तक आतंकवाद में मारे गये सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करे। मातृभूमि शिक्षा मंदिर जे विद्यार्थियों ने शांतिपाठ करके सभी मृतात्माओं को नमन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कैथल में टूरिस्ट प्वाइंट के रूप में उभरेगा पोलड़ का सरस्वती तट

Sat Apr 26 , 2025
जिला कैथल में टूरिस्ट प्वाइंट के रूप में उभरेगा पोलड़ का सरस्वती तट। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। करोड़ों रुपये की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्य : उप चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच।हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उप-चेयरमैन धुम्मन सिंह ने गांव पोलड़ में पापसर लिंक डे्रन पर लगभग […]

You May Like

Breaking News

advertisement