कैप्टन संदीप सांखला की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कैप्टन संदीप सांखला को उनके बलिदान दिवस पर कुवि कुलगुरु ने दी श्रद्धांजलि।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को केयू धरोहर संग्रहालय में कुवि के पूर्व छात्र एवं महान सपूत कैप्टन संदीप सांखला को उनके बलिदान दिवस पर याद करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य अधिकारियों ने कैप्टन संदीप सांखला, वीर चक्र से सम्मानित शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट राजेन्द्र सिंह नागर और शहीद कैप्टन जिंटू गोगोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कैप्टन संदीप सांखला की शहादत हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि अशोक चक्र से सम्मानित कैप्टन संदीप सांखला देश और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का गौरव है। उनके बलिदान दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उनको नमन करता है।
कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. जीपी दुबे, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. कुसुम लता, धरोहर के प्रोफेसर इंचार्ज व युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. आनंद कुमार, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. सौरभ चौधरी, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. दीपक राय बब्बर, प्रो. शुचिस्मिता, डॉ. हरविन्द्र सिंह लोंगोवाल, डॉ. निधि माथुर, सुरेन्द्र, सहित शिक्षक, शोधार्थी, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कैप्टन संदीप सांखला का जीवन परिचय।
कैप्टन संदीप सांखला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे तथा उनके पिता भी भारतीय सेना में थे। कैप्टन संदीप सांखला ने 1984 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस से स्नातक की डिग्री हासिल की तथा 14 जून, 1986 को उनका सपना पूरा हुआ जब वे भारतीय सेना की 18 डोगरा रेजीमेंट में कमीशंड हुए। कैप्टन संदीप सांखला के जफरखान गांव में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। उन्होंने आर्मी में 5 साल तक सेवा दी। मेजर संदीप ने उस दौरान 9 आतंकवादियों को मार गिराया था। उनकी इस शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत के राष्ट्रपति की ओर से उन्हें मरणोपरांत 26 जनवरी, 1992 को ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिरंगा यात्रा में विशाल राष्ट्रीय ध्वज बनेगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र : सुभाष सुधा

Sun Aug 9 , 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल।हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में रोजाना 17 अगस्त तक होंगे देश भक्ति से जुडे कार्यक्रम।तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए हजारों लोग होंगे शामिल।14 अगस्त को जिला स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति […]

You May Like

advertisement