तिरंगा यात्रा में विशाल राष्ट्रीय ध्वज बनेगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र : सुभाष सुधा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में रोजाना 17 अगस्त तक होंगे देश भक्ति से जुडे कार्यक्रम।
तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए हजारों लोग होंगे शामिल।
14 अगस्त को जिला स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का किया जाएगा आयोजन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 अगस्त : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन 10 अगस्त को सायं 4 बजे सेक्टर 2 पिपली से किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा लघु सचिवालय शहीदी स्मारक पर सम्पन्न होगी। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिहं सैनी शामिल होंगे। इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए हजारों की संख्या में हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। इतना ही नहीं युवा वर्ग मेंं तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह है और विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर तिरंगा यात्रा को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है, सभी एकजुट होकर इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की वार्ड अनुसार डयूटियां लगा दी गई है। सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ शहीदों को नमन करने के उद्देश्य से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आज पूरे देश में एक जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। पहले राष्ट्रीय ध्वज केवल सरकारी भवनों तक सीमित था, लेकिन अब प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त कर रहा है। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना का संचार किया तथा आज भी यह नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोडऩे की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति होगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तथा वंदे मातरम् के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके साथ-साथ निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ सके।
उन्होंने कहा कि जिला में तिरंगा यात्राएं, बाइक रैलियां, साइकिल रैलियां तथा ई-बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों के मार्ग स्थानीय शहीद स्मारकों, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा ऐतिहासिक स्थलों से होकर निर्धारित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को अपने स्थानीय इतिहास और वीर सपूतों के योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक पार्कों, पुस्तकालयों, सभागारों, स्कूलों तथा कॉलेजों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक तिरंगे को पूर्ण सम्मान एवं ध्वज संहिता के अनुरूप फहराए। फटा अथवा गंदा ध्वज उपयोग में न लाएं तथा अभियान समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा। इस विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रदर्शनी, संवाद एवं कैंडल लाइट मौन यात्रा के माध्यम से उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाए अथवा विस्थापन का दर्द सहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राकृतिक खेती सीखने गुरुकुल पहुंचे ‘अलवर के किसान’

Sun Aug 9 , 2026
32 सदस्यीय दल ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जाना प्राकृतिक खेती का विज्ञान। प्राकृतिक फार्म में फसलों व बागवानी का किया अवलोकनधान की खेती में 50 फीसदी तक पानी की बचत का मॉडल बना किसानों के आकर्षण का केन्द्र। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 अगस्त : गुरुकुल कुरुक्षेत्र का प्राकृतिक कृषि […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored