मामूली कहासुनी में दो पक्षों में हुए विवाद में हुई फायरिंग, मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस

मामूली कहासुनी में दो पक्षों में हुए विवाद में हुई फायरिंग, मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार देर शाम गांव सतुईया में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।आरोपी फरार है।
जानकारी के मुताबिक गांव सतुईया खास निवासी पीड़ित राजकुमार कस्बा से गांव तक आने जाने के लिए ई रिक्शा चलाता है।विगत 22 जुलाई शाम को घर लौटते समय गांव खिरका के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार सोवेन्द्र सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।लोगो के बीच बचाव करने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए।आरोप है 27 जुलाई सोमवार देर शाम को सोबेन्द्र सिंह ने अपने दो दोस्त सतीश और मनु के साथ गांंब के एक चौराहे पर खड़े हो गए।वही से उन्होंने फोन पर पीड़ित राजकुमार को बुलाया। चौराहे पर पहुंचने के बाद आरोपियों के पास डंडे,अवैध असले देखकर पीड़ित राजकुमार वापस जाने लगा।आरोप है तभी आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे।जब वह नहीं रुका तो तीनों में से किसी एक ने उस पर फायर कर दिया।गनीमत रही पीड़ित बाल बाल बच गया।पीड़ित की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।लेकिन आरोपी फरार है।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीणों ने घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने थाने ले जाकर छोड़ा , ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश

Wed Jul 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार शाम को गांव माधौपुर के एक घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर ग्रामीणों ने पेड़ से हाथ बांधने के बाद पीटकर पुलिस को सौप दिया।पुलिस ने उसे पागल बताकर छोड़ दिया।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।जानकारी के […]

You May Like

advertisement