बारादरी पुलिस द्वारा पीलीभीत पहुंचने से पहले ही पकड़ी गई डोडा-छिलका की खेप, फरीदपुर के दो तस्कर हुऐ गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में डोडा छिलका की बड़ी खेप पहुंचने से पहले ही बारादरी पुलिस ने तस्करों पर करारी चोट मार दी। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर दिव्यानी लान के पास दबिश देकर पुलिस ने दो युवकों को बाइक सहित दबोच लिया। तलाशी में 20.80 किलो डोडा छिलका बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया है।
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को सूचना मिली थी कि फरीदपुर क्षेत्र के दो युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर पीलीभीत की ओर जाने वाले हैं। इस पर बारादरी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दिव्यानी लान के पास से संदिग्ध बाइक को रोक लिया। बाइक सवार युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों की पैंट, जैकेट और बैग की तलाशी ली गई, जिसमें बोरे में भरा डोडा छिलका मिला।
गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम तुमडिया निवासी वीरपाल और गोविंदापुर निवासी वीरेंद्र बताया। वीरपाल ने स्वीकार किया कि उसने यह डोडा छिलका बदायूं क्षेत्र के किसानों से खरीदकर इकट्ठा किया था। योजनाबद्ध तरीके से दोनों इसे पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे, जहां अधिक दाम मिलने की उम्मीद थी। पुलिस के अनुसार, दोनों काफी समय से तस्करी में सक्रिय थे और इलाके में छोटे-छोटे तस्करों के जरिए नेटवर्क चला रहे थे।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, बाइक और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि बरामदगी के बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है, क्योंकि यह पिछले कुछ महीनों में डोडा छिलका की सबसे बड़ी पकड़ी गई खेपों में से एक मानी जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा-एनडीए की शानदार जीत पर डडिया कार्यालय में मनाया जश्न

Sun Nov 16 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक ,बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–एनडीए गठबंधन की शानदार जीत पर डंडिया कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और प्रधानमंत्री व पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विजय […]

You May Like

advertisement