श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह आज

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह आज।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और आयुष मंत्रालय के सचिव करेंगे शिरकत।
दीक्षांत समारोह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण, पूरी गरिमा और शिष्टता से मनाएंगे : प्रो. धीमान।

कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल :
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि प्रथम दीक्षांत समारोह हमारे विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक क्षण है। हम इसे पूरी गरिमा व शिष्टता के साथ मनाएंगे। विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने 18 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह से जुड़ी हर इकाई से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. धीमान ने कहा कि पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। समारोह की रिहर्सल भी की गई है, जिसमें संपूर्ण कार्यक्रम का बारीकी से पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मल्टीपरपज हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर वैद्य बिजेंद्र सिंह तोमर, प्रोफेसर आशीष मेहता, डीन ऑफ एकेडमिक डॉ. जितेश कुमार पंडा,प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र खुराना, प्रॉक्टर प्रोफेसर राजा सिंगला, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. राजेंद्र चौधरी, उप कुलसचिव विकास शर्मा एवं सहायक कुलसचिव अतुल गोयल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मानद उपाधि से नवाजे जाएंगे वैद्य त्रिगुणा
गौरतलब है कि इस भव्य दीक्षांत समारोह की हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महामहिम बंडारू दत्तात्रेय अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा शिरकत करेंगे। इस समारोह में 126 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने के साथ-साथ 26 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। खास बात ये है कि शासी निकाय राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मभूषण वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा को मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्त्री होना कमज़ोरी नहीं, बल्कि एक पूर्ण अस्तित्व : डॉ. जिम्मी शर्मा

Fri Apr 18 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नारीवाद विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला। कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल : लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशक व आईआईएचएस की अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जिम्मी शर्मा ने कहा कि नारीवाद एक सोच है, जो यह मानती है कि स्त्री होना किसी भी रूप में कमज़ोरी नहीं, […]

You May Like

Breaking News

advertisement