पहल फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता सत्र का आयोजन

पहल फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता सत्र का आयोजन
दिनांक: 25 अप्रैल 2025 | स्थान: पहल कार्यालय, रायबरेली

रायबरेली: पहल फाउंडेशन द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता” पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन 25 अप्रैल 2025 को पहल कार्यालय, गोविंद नगर (डबल फाटक), वार्ड नं. 7, गल्ला मंडी के पास, रायबरेली में किया गया। इस सत्र में लगभग 40 समुदाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट सक्षम की परियोजना प्रबंधक लवप्रीत द्वारा समुदाय के सदस्यों का स्नेहपूर्वक स्वागत कर के की गई। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और इस सत्र को समुदाय की ज़रूरत बताते हुए इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्रीमती अंशु श्रीवास्तव ने समुदाय के साथ संवाद करते हुए GSM (Gender and Sexual Minority) समुदाय में व्याप्त मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे तनाव, अकेलापन, आत्म-संदेह और सामाजिक अस्वीकार्यता के प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इससे निपटने के उपायों, परामर्श सेवाओं की आवश्यकता, और आत्म-सम्मान को बनाए रखने के तरीकों पर भी चर्चा की।

प्रतिभागियों ने बेहद सक्रियता से भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। यह सत्र समुदाय के लिए न केवल जानकारीवर्धक रहा, बल्कि एक भावनात्मक सहारा भी बना।

पहल फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे सत्रों के माध्यम से समुदाय को मानसिक, सामाजिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। संगठन भविष्य में भी ऐसे उपयोगी संवाद और कार्यशालाओं का आयोजन करता रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहल फाउंडेशन द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र का आयोज

Sat Apr 26 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पहल फाउंडेशन द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र का आयोजन रायबरेली: पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में “विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र” का सफल आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2025 को पहल कार्यालय, गोविंद नगर (डबल फाटक), वार्ड नं. 7, गल्ला मंडी के पास, रायबरेली में किया गया। इस […]

You May Like

advertisement