वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैरकों आदि का निरीक्षक कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैरकों आदि का निरीक्षक कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्था के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में स्थित बैरकों व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा बैरकों के अनुरक्षण कार्य की प्रगति को संतोषजनक पाया गया तथा समुचित व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में एक बैठक आयोजित कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गए।
निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा रविन्द्रालय, पुलिस लाइन बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों के चल रहे मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया गया तथा पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्माणाधीन बास्केटबॉल कोर्ट, बरेली पुलिस इन्फोलाइन, परिवार परामर्श केंद्र एवं भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई, जनसुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, आरआई पुलिस लाइन, आरटीसी प्रभारी, प्रधान लिपिक, आंकिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के सत्यापन में भौतिक रूप से सत्यापन न करते हुए सत्यापन आख्या अपूर्ण, अस्पष्ट व लापरवाही पूर्वक अंकित करने पर दो आरक्षियों को किया निलंबित

Sat Apr 26 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के सत्यापन में भौतिक रूप से सत्यापन न करते हुए सत्यापन आख्या अपूर्ण, अस्पष्ट व लापरवाही पूर्वक अंकित करने पर दो आरक्षियों को किया निलंबित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा “लूट व छिनैती के अभियोगों में गिरफ्तार अपराधियों का […]

You May Like

Breaking News

advertisement