137वीं मासिक बस यात्रा मां ज्वाला जी, मां चिंतपूर्णी, शिवबाड़ी मंदिर के दर्शन हेतु हुई रवाना

137वीं मासिक बस यात्रा मां ज्वाला जी, मां चिंतपूर्णी, शिवबाड़ी मंदिर के दर्शन हेतु हुई रवाना

पहलगाम में मारे गए निर्दोष सनातनियों को दी गई श्रद्धांजलि

(पंजाब) फिरोजपुर 28 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

एक प्रयास वेल्फेयर सोसाइटी रजि द्वारा माता रानी की अपार कृपा से 137वीं बस यात्रा एक बार फिर मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, शिवबाड़ी श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मुबारकपुर एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम बड़े भाई रवि गर्ग (यूरो किड्स स्कूल फिरोजपुर) द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। बस यात्रा चलने से पहले सभी जाने वाले यात्रियों द्वारा पहलगाम में मारे गए निर्दोष सनातनी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई सरबजीत शर्मा ने बताया कि एनजीओ एक प्रयास टीम द्वारा इस बस यात्रा को 11 वर्षों से यह बस कांशी नगरी मनजीत पैलेस मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है,इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता हैं। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,मोंटी शर्मा,विकी हांडा,भूपिंदर सिंह, शुभम ,जिमी,मानव चुग, अर्जुन शर्मा, हर्ष मोंगा, शशि हांडा आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर में सात महीने के बच्चे की चोरी का खुलासा, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार

Mon Apr 28 , 2025
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली अजमेर में सात महीने के बच्चे की चोरी का खुलासा, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार, अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रात्रि को हुए सात महीने के बच्चे चोरी के मामले में एसपी वंदिता राणा ने खुलासा […]

You May Like

advertisement