एनसीटीई शुरू करेगा आगामी सत्र से चार नए कोर्स : प्रो. पंकज अरोड़ा

एनसीटीई शुरू करेगा आगामी सत्र से चार नए कोर्स : प्रो. पंकज अरोड़ा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आईटीईपी, योगा, फिजिकल ट्रैनिंग, पर्फोमिंग व विजुअल आर्ट तथा संस्कृत शिक्षक कोर्स होंगे शुरू।
हरियाणा में 155 फर्जी संस्थानों को जारी किए नोटिस।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हुई पत्रकार वार्ता।

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल : नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन जल्द ही देशभर में योगा, फिजिकल ट्रेनिंग, पर्फोमिंग व विजुअल आर्ट तथा संस्कृत के इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) शुरू करेगा। इसका खाका तैयार हो चुका है ताकि देशभर में शिक्षण संस्थानों में छात्रों को योग्य शिक्षक मिल सकेें। यह जानकारी एनसीटीई के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में पत्रकार वार्ता में दी। उनके साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, एनसीटीई की सदस्य सचिव अभिलाषा झा मिश्रा, कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया व कार्यक्रम के संयोजक डी.के. चतुर्वेदी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एनसीटीई प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में शिक्षक शिक्षा से संबधित संस्थानों में दी जाने वाली सुविधाओं का मानक निरीक्षण किया जा रहा है। हरियाणा में 779 शिक्षक शिक्षा संस्थानों में से 155 शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने अपनी प्रगति रिपोर्ट जमा नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने का मुख्य साधन शिक्षा है। शिक्षा देने का कार्य शिक्षक करते हैं। एनसीटीई का मुख्य कार्य है अच्छे शिक्षक तैयार करना ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके और उन्हें नई शिक्षा पद्धति व भारतीय संस्कृति के मूल्यों से ओत-प्रोत शिक्षा मिल सके। इसके लिए देशभर में नए शिक्षण कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं जिसमें खासतौर पर चार नए कोर्स शुरू होंगे जिसमें योगा शिक्षक, फिजिकल ट्रेनिंग, आर्ट ट्रेनिंग में पर्फोमिंग और विजुअल आर्ट और संस्कृत भाषा के शिक्षक तैयार होंगे। भारतीय भाषाओं को बल देने के लिए इस प्रकार के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। चार साल की बी.ए.बी.एड के बाद अब एक साल की बी.एड भी शुरू की जा रही है ताकि जो छात्र चार साल की बीए करेंगे वे एक साल की बी.एड कर सकें। एक साल की एम.एड भी शुरू की जाएगी और जो सी.बी.एस.ई, एस.सी.ई.आर.टी के स्कूलों में शिक्षक हैं उनके लिए पार्ट टाइम एम.ए भी शुरू करने का विचार चल रहा है। पूरे देश में अब फर्जी संस्थान नहीं चल पाएंगे जिसके लिए एन.सी.टी.ई. 3 हजार संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं जिसमें से 155 हरियाणा के शिक्षण संस्थान हैं जिन्होंने अपनी प्रगति रिपोर्ट जमा नहीं करवाई है उनको नोटिस जारी किए गए हैं।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में 9 राज्यों के उच्च व स्कूल शिक्षा से जुड़े प्रतिनिधि, निदेशक व अन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए दो दिनों तक मंथन होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत् बेहतर शिक्षक तैयार करने का कार्य एन.सी.टी.ई. कर रही है जिसका उद्देश्य है कि ऐसे कोर्स तैयार किए जाएं जिससे ऐसे शिक्षक तैयार हों जो छात्रों का सर्वागीण कर के साथ-साथ ऐसे छात्र तैयार करें जो नौकरी लेने की बजाए नौकरी देने वाले बनें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने यूपीएससी की परीक्षा में 35 वां रैंक हासिल करने पर डा. श्रेयक गर्ग को किया सम्मानित

Mon Apr 28 , 2025
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने यूपीएससी की परीक्षा में 35 वां रैंक हासिल करने पर डा. श्रेयक गर्ग को किया सम्मानित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। डा. श्रेयक गर्ग ने यूपीएससी की परीक्षा में 35 वां रैंक हासिल कर अग्रवाल समाज का सम्मान बढ़ाया है : सत्य प्रकाश गुप्ता। कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored