देहरादून: पार्क में साइकिल ट्रैक बनकर तैयार, MDDA के वीसी बंशीधर तिवारी ने पार्क का निरीक्षण किया

देहरादून: पार्क में साइकिल ट्रैक बनकर तैयार, MDDA के वीसी बंशीधर तिवारी ने पार्क का निरीक्षण किया,
सागर मलिक

अब सिटी पार्क में लीजिए साइक्लिंग का आनंद, पार्क में साईकल ट्रैक बनकर हुआ तैयार

-उपाध्यक्ष ने सिटी पार्क सहित प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति का लिया जायजा*

आलयम आवसीय परियोजना में सीवर व अन्य जरूरी कार्य 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश*

सहस्त्रधारा( नागल) हेलीपैड के ठीक सामने बनकर तैयार हुए सिटी पार्क में अब लोग साइक्लिंग का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे। दरअसल, सिटी पार्क में साईकल ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उपाध्यक्ष महोदय ने जल्द से जल्द इसे आमजन के लिए प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी जी द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न गतिमान परियोजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सिटी पार्क में निरीक्षण के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि पार्क में साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण पूरा कर लिया गया है और इसे बहुत जल्द इस्तेमाल हेतु खोला जाएगा। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि सिटी पार्क प्राधिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। यहां पर तमाम सुविधाएं जनहित के मद्देनजर विकसित की गई हैं। सैर सपाटे के साथ ही लोग यहां पर जिम, बच्चों के खेलकूद, पार्क के साथ ही कैंटीन व अब साइकिलिंग का भी आनंद ले सकेंगे।

इसके बाद उपाध्यक्ष महोदय द्वारा मियांवाला में चल रहे पार्क निर्माण कार्य की भी जानकारी ली गई। यहां गन्ना सेन्टर की जमीन पर बनाये जा रहे एक अन्य पार्क का कार्य भी उन्होंने तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। डिफेंस कॉलोनी में निर्माणाधीन गौरा देवी वॉटर पार्क के निर्माण कार्यों पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा संतोष प्रकट किया गया।

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा इस दौरान, सहस्त्रधारा रोड पर निर्माणाधीन आलयम आवासीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यहां चल रहे सीवर इत्यादि कार्यों को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष महोदय ने यहां बन रहे स्टूडियो अपार्टमेंट के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा।
इस अवसर पर सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया, चीफ इंजीनियर श्री एचसी राणा, अधिशासी अभियंता श्री सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ICSE-ISC रिजल्ट: उत्तराखंड में बेटियों ने लहराया परचम, 10 वी 12वी दोनों में पासिंग प्रतिशत रहा ज्यादा

Thu May 1 , 2025
ICSE-ISC रिजल्ट: उत्तराखंड में बेटियों ने लहराया परचम, 10 वी 12वी दोनों में पासिंग प्रतिशत रहा ज्यादा, सागर मलिक पासिंग प्रतिशत की बात करें तो लड़कियों ने 99.41 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि बालकों का पासिंग प्रतिशत 98.88 फीसदी रहा है। ऐसे ही 12वीं में भी बालिकाओं का पासिंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement