लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है,
जफर अंसारी
वन विभाग ने आरोपियों के पास से 52 किलोमीटर सांभर का मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलह भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इधर मामले का खुलासा करते टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि टाण्डा रेंज के अन्तर्गत हल्दी रेलवे लाइन के समीप खेत में दो लोगों के पास जंगली जीव सांभर का भारी मात्रा में मांस है सूचना पाकर वन विभाग द्वारा टीम गठित की गई। वही मुखबिर की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारा जहां वन विभाग की टीम को 52 किलो सांभर का मांस बरामद हुआ इसके साथ ही मौके पर ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से एक साईकिल, दो देशी बंदूक, एक पोनिया बंदूक, 14 जिंदा कारतूस, खुन से सनी एक बोटी, तीन चाकू, दो चापड़ भी बरामद किये है।
वही पुछताछ में आरोपियों की पहचान चन्दर ढोगी पुत्र भागीरथी ढोगी निवासी शिवपुर थाना दिनेशपुर तथा आनन्द व्यापारी पुत्र नित्यानंद व्यापारी ग्राम नेतानगर थाना दिनेशपुर जिला ऊधमसिंह के रूप में की गई। आरोपियों ने बताया उक्त मांस को बेचने की फिराक में थे। वही पुष्टि के लिए मांस के नमूने लैब में भेजा जा दिया है। साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इधर वन विभाग की टीम में मुख्य रूप से टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह, पान सिंह मेहता,वन आरक्षी जय प्रकाश सिंह यादव, राहुल कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर किच्छा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,

Sun Feb 9 , 2025
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर किच्छा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,जफर अंसारी किच्छा। देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर किच्छा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में दीनदयाल चौक पर मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement