भारतीय संस्कृति के मूल प्राण में है नारी मर्यादा की रक्षा=डॉ श्याम सुंदर

भारतीय संस्कृति के मूल प्राण में है नारी मर्यादा की रक्षा=डॉ श्याम सुंदर

=श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोता हुए भाव विभोर।

=प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दारा चौहान ने नवाया शीश।
सगड़ी ० (आजमगढ़): भारतीय संस्कृति और संस्कारों में नारी मर्यादा की रक्षा के लिए ईश्वर ने भी बेहिचक शस्त्र उठाया है। धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए परमात्मा अनेक रूपों में पृथ्वी पर अवतरित हुए। श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोता भाव विभोर हो गए।
सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर में स्थित मां शीतला धाम में चल रही ज्ञान यज्ञ और भागवत कथा में नारी की मर्यादा और भगवान कृष्ण के जन्म का वृतांत सुनाते हुए डॉ श्याम सुंदर पाराशर ने कहा कि हमारी संस्कृति में नई सर्वथा पूजनीय है। दंडक वन में सीता के सामने ही सूर्णपखा ने जब प्रभु श्री राम से कहा कि तुम सम पुरुष न मो सम नारी। यह संजोग विधि रचा बिचारी। शादी का प्रस्ताव कर मर्यादा का उल्लंघन किया तो प्रभु श्री राम ने लक्ष्मण से उसके नाक और कान कटवा लिए। माता जानकी की मर्यादा की रक्षा के लिए रावण सहित पूरे उसके परिवार का विनाश कर दिया
माखन चोर श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का मनोहारी चित्रण करते हुए कथावाचक पाराशर ने श्रद्धालुओं को सुनाया की कृष्ण का जन्म होते ही देवकी और वासुदेव के हाथ और पैर की बेड़ियां टूट गई, पहरेदार सो गए, वासुदेव जी उन्हें लेकर गोकुल नंद बाबा के घर पहुंचे, वहां प्रभु को रखकर कन्या लेकर फिर मथुरा लौट आए। राजा कंस ने आदि शक्ति को मारने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ से छुड़ाकर आकाशवाणी करती हुई कन्या बिजली की चमक के बीच विलुप्त हो गई।
कथा के अंत में प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, आयोजन धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, श्री राम श्री विश्वकर्मा, संतोष सिंह टीपू, सोनू सिंह, राजेश सिंह आदि लोगों ने कथा पीठ की आरती कर शीश नवाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमतगढ़ ब्लॉक के 128 दिव्यांगों को दिया गया ट्राई साइकिल

Fri Mar 28 , 2025
अजमतगढ़ ब्लॉक के 128 दिव्यांगों को दिया गया ट्राई साइकिल।सगड़ी० (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में गुरुवार को 128 दिव्यांगों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने ट्राई साइकिल दिया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल और मनीष कुमार मिश्रा ने प्रदेश सरकार द्वारा 8 वर्ष […]

You May Like

advertisement