अजमतगढ़ ब्लॉक के 128 दिव्यांगों को दिया गया ट्राई साइकिल

अजमतगढ़ ब्लॉक के 128 दिव्यांगों को दिया गया ट्राई साइकिल।
सगड़ी० (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में गुरुवार को 128 दिव्यांगों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने ट्राई साइकिल दिया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल और मनीष कुमार मिश्रा ने प्रदेश सरकार द्वारा 8 वर्ष में किया कराए गए विकास कार्यों को भी जनता से साझा किया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार निचले पायदान के व्यक्ति को भी बिना भेदभाव के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, गरीब अन्न योजना, गांव गांव में नाली, सड़क और किसानों को निशुल्क कृषि यंत्र देकर गरीबी उन्मूलन की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने कहा कि दोनों सरकारें सभी क्षेत्रों में अद्वितीय कम कर रही हैं। जिसके चलते प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा, ए डी ओ पंचायत सुभाष चंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता तारकेश्वर ओझा,सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में हुई धर्म संसद, अनेक राज्यों से पहुंचे संत

Fri Mar 28 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 17 सितंबर को यज्ञ दिवस घोषित करने और कुरुक्षेत्र को धाम बनाने की सरकार से की मांग। कुरुक्षेत्र, 27 मार्च :धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया गया। अनेक राज्यों से संत महात्मा इस धर्म संसद में पहुंचे। सनातन और अध्यात्म पर […]

You May Like

advertisement