उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया “श्री गणेश मंगलाचरण” गीत का विमोचन

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया “श्री गणेश मंगलाचरण” गीत का विमोचन,
सागर मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंगल गीत को उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ विश्व मंच पर राज्य की पहचान बनाने का भी माध्यम बनते हैं।

मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह रचना वैदिक परंपरा पर आधारित है जो उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याण और आध्यात्मिक परिवेश के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर अजीत राणा, सुभाष भट्ट, डॉ. राकेश उनियाल, प्रद्युम्मन असवाल आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस- प्रदेश में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Fri May 2 , 2025
अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस- प्रदेश में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,सागर मलिक *सिडकुल, जिला उद्योग केंद्र समेत विभिन्न आद्यौगिक क्षेत्रों में लगाये गए मतदाता शिविर पर्वतीय जनपदों में एवं मनरेगा श्रमिकों को किया गया जागरुक* देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशं पर अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement