उत्तराखंड: भक्ति गीतों की गूंज,श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते सीएम धामी

उत्तराखंड: भक्ति गीतों की गूंज,श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते सीएम धामी,

सागर मलिक

शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।

ये चमक, ये दमक, फुलवान मा महक सब कुछ, सरकार, तुमही से है….मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण, ढोल नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के साथ शुक्रवार को केदारनाथ में अलौकिक सुबह हुई।
श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं।

भक्ति, उल्लास और आस्था की तस्वीरें केदारनाथ की नजर आई। कपाटोद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी संग भी मौजूद रहे। कपाट खुलने के बाद उन्होंने यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू हो गई है। आज से दो दिन बाद भगवान बद्रीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगी। हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और इसके लिए हमने उचित व्यवस्था की है,

सीएम ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम अपने संपूर्ण वैभव के साथ सज संवरकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार प्रात काल विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कापट उद्घाटन के साथ ही भक्तगम देवाधिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। मेरे लिए भी अत्यंत सौभाग्य का क्षण है कि मैं भी कपाटोद्घाटन के दौरान श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित हूं। मुख्यमंत्री धामी जी ने केदारनाथ धाम में संचालित ‘मुख्य सेवक भंडारा’ में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है।

वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है।

केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।

वहीं, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के तबादलो के लिए पांच मई तक मांगे विकल्प, निर्देश जारी

Sat May 3 , 2025
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के तबादलो के लिए पांच मई तक मांगे विकल्प, निर्देश जारी, सागर मलिक तबादलों के लिए दस विकल्प देने होंगे। इसके लिए पहले 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन अब शिक्षकों की संशोधित पात्रता सूची जारी की गई है। प्रदेश में शिक्षकों […]

You May Like

Breaking News

advertisement