आजमगढ़:फंदे से लटका मिला कमरे में युवती का शव,परिजनों में मचा कोहराम

जिला संवाददाता जय शर्मा

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सुखम दत्त नगर मोहल्ले में संध्या उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्री श्री राम विश्वकर्मा का अपने ही घर के करकट लगे हुए कमरे में बांस के सहारे रस्सी से शनिवार की सुबह 9:00 बजे लटका हुआ शव मिला। कमरे में लगा दरवाजा अंदर से बंद था। संध्या का भाई सुजीत किसी काम से दरवाजे को खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने शोर मचाया मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवती कक्षा दसवीं तक पढ़ाई करके छोड़ चुकी थी उसने आत्महत्या क्यों किया इस बात की जानकारी करने में पुलिस जुटी हुई है। मृतक युवती दो भाई और दो बहन में दूसरे नंबर पर थी।
[3/5, 4:56 pm] जय शर्मा मेहनगर: आजमगढ़:घर से गायब हुई वृद्धा का 13 दिन बाद सरपत के झुंड में मिला

जिला संवाददाता जय शर्मा

आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना कोतवाली अंतर्गत लहुआ कला गांव निवासिनी धनौता उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय नरेश अपने घर से 20 अप्रैल को कहीं गायब हो गई थी। खोजबीन के बाद परिजनों द्वारा इसकी गुमसूदगी की सूचना लिखित रूप से थाने पर भी दी गई थी। शुक्रवार की शाम को घर से एक किलोमीटर दूर पोखरे के पास सरपट के झुंड में एक छत विछत कंकाल दिखाई पड़ा जिसकी सूचना पर देवगांव कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गांव वाले इकट्ठा हो गये। मौके पर पहुंचे धनौता के परिजनों ने कंकाल के पास मिले पतीली, थाली, कटोरी और गिलास तथा मौके पर पड़ी टूटी चूड़ी से पहचान अपनी मां धनौता के रूप में की। मृतका के बेटे शिवलाल ने बताया कि मां जब घर से निकली थी तो यह बर्तन उसके साथ में था। उसका दिमाग भी कुछ हल्का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया मृतका के पास दो लड़के और तीन लड़की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:फंदे से लटका मिला कमरे में युवती का शव,परिजनों में मचा कोहराम

Sun May 4 , 2025
आजमगढ़:फंदे से लटका मिला कमरे में युवती का शव,परिजनों में मचा कोहराम जिला संवाददाता जय शर्मा आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सुखम दत्त नगर मोहल्ले में संध्या उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्री श्री राम विश्वकर्मा का अपने ही घर के करकट लगे हुए कमरे में बांस के सहारे रस्सी […]

You May Like

Breaking News

advertisement