आवारा कुत्तों का आतंक: खेत में गेहूं बिन रही महिला को नोच नोच कर मार डाला

आवारा कुत्तों का आतंक: खेत में गेहूं बिन रही महिला को नोच नोच कर मार डाला,

सागर मलिक

गेंहू बीन रहीं अन्य महिलाएं किसी तरह बचकर भाग निकलीं, जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला पर कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह जख्म होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लावारिस कुत्तों ने खेत में गेहूं बीनने गई बुजुर्ग महिला को मार डाला। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक दो अन्य महिलाएं भी कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के रुड़की स्थित गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना पाड़ली गुर्जर गांव में शनिवार को घटी। कुछ महिलाएं एक खेत में गेहूं की बाली बीनने गई थीं। अचानक कुत्तों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया।

अन्य महिलाएं किसी तरह बचकर भाग निकलीं, जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला पर कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह जख्म होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं भी कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं।

मौके पर मौजूद चौकीदार ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। कुत्तों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि मृत महिला की जेब से 50 रुपये मिले हैं। महिला कहां से आई थी, इसका पता नहीं चल सका है। महिला का शव शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ में की विशेष पूजा अर्चना, विकास कार्यों का लिया जायजा

Tue May 6 , 2025
उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ में की विशेष पूजा अर्चना, विकास कार्यों का लिया जायजा,सागर मलिक उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज भगवान केदारनाथ के दर्शन किए और मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर देश, दुनिया और उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement