आपातकाल स्थिति से निपटने की तैयारी, 7 मई को माॅकड्रिल के दौरान सायरन एवं ब्लैक आउट

आपातकाल स्थिति से निपटने की तैयारी, 7 मई को माॅकड्रिल के दौरान सायरन एवं ब्लैक आउट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता‌)

बरेली : केन्द्र सरकार ने युद्ध जैसी आपातकाल स्थिति से निपटने की रणनीति के तहत 7 मई को बरेली में माॅकड्रिल आयोजित की जायेगी। इस माॅकड्रिल के दौरान शहर में सायरन बजेगा और ब्लैक आउट की स्थिति बनाई जाएगी, जिससे सभी सुरक्षा एजेंसियां युद्ध जैसी परिस्थितियों में अपनी तैयारियों को परख सकें।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गत दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एयर फोर्स, सेना, पुलिस, नागरिक सुरक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। तथा बैठक में माॅकड्रिल की रूपरेखा पर चर्चा हुई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 7 मई की रात 7:59 बजे पूरे बरेली में सायरन बजेगा जिसके बाद शहर में 10 मिनट का ब्लैक आउट लागू किया जाएगा। यह केवल एक अभ्यास है। एच को इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह कवायद गृहमंत्रालय के निर्देश पर की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। आईवीआरआई रोड़ बनेगा अभ्यास का मुख्य केन्द्र माॅकड्रिल के दौरान आईवीआरआई रोड़ पर सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और स्वयंसेवी संगठन मौजूद रहेंगे। जिले के पूर्व सैनिक, एनसीसी और एनएसएस के साथ छात्र-छात्राएं भी इस अभ्यास में भाग लेंगे। ट्रैफिक को भी रूट डायवर्ट किया जाएगा, ताकि अभ्यास सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, सभी उपजिलाधिकारी, एडीएम, आर्मी और एयरफोर्स के अधिकारी, सिविल डिफेंस वार्डन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिम्स हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग स्वास्थ्य शिविर

Fri May 9 , 2025
सिम्स हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग स्वास्थ्य शिविर सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 मथुरा : सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में हड्डी की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए एक नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ […]

You May Like

advertisement