उत्तराखंड: तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सी सी टीवी कैमरे में कैद

उत्तराखंड: तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सी सी टीवी कैमरे में कैद,
सागर मलिक

तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए स्कूटी सवार दो बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस ऋषिकेश, तपोवन क्षेत्र की डेक्कन,नोएडा का युवक ऋषिकेश में चलाता था रेस्टोरेंट

वैली सोसायटी में फ्लैट के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से नोएडा का रहने वाला था। ऋषिकेश में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। बदमाशों ने देर रात युवक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी है।

सीओ नरेंद्रनगर डीएस भंडारी ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे डेक्कन वैली सोसायटी में चार राउंड गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक फ्लैट के बाहर नोए‌डा सेक्टर 63 निवासी नितिन देव (करीब 40 वर्ष) की लाश पड़ी थी। घटनास्थल पर तीन-चार खोखे और एक जिंदा कारतूस भी मिला। वहीं पड़ा हुआ एक हथौड़ा भी मिला है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उनमें दो लोग स्कूटी पर सवार होकर भागते हुए नजर आए। उनके हाथ में कुछ सामान भी दिख रहा है। नितिन 2015 से ऋषिकेश में रह रहे थे और एक रेस्टोरेंट बलाते थे। बताया जा रहा है कि डेक्कन वैली सोसायटी में नितिन के चार फ्लैट । इनमें से कुछ उन्होंने किराए पर दिए हुए हैं, जबकि एक में वह खुद रह रहे थे। पुलिस के अनुसार वह यहाँ अकेले ही रहते थे। उनके इसी फ्लैट के बाहर उनको गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस को टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ के अलावा चौराहों पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी

Fri May 9 , 2025
अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी, सागर मलिक सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन पूरी टीम के साथ पहुंचे, अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी* सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन पूरी टीम के साथ पहुंचे घायल यात्री को एयरलिफ्ट कर एम्स […]

You May Like

advertisement