केयू हॉस्टल में विद्यार्थियों को मिली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की सुविधा

केयू हॉस्टल में विद्यार्थियों को मिली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की सुविधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करना केयू की प्राथमिकता : कुलपति

कुरुक्षेत्र, 09 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की सुविधा मिल चुकी है जिससे विद्यार्थियों को स्वयं कपडे़ धोने या बाहर से कपड़े धुलवाने की उनकी समस्या का निदान मिला है। इस सुविधा के शुरू होने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में सदैव सकारात्मक निर्णय लिए हैं। इसी कड़ी में केयू एलुमनी एसोसिएशन व हायर स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के साथ हुए समझौते के अनुसार विश्वविद्यालय के पुरुष एवं महिला छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं के लिए ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की सुविधा शुरू हो चुकी है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि केयू छात्रावासों में जीरो कोस्ट पर स्थापित 70 आधुनिक वॉशिंग मशीनों का विद्यार्थियों ने स्मार्ट एप के माध्यम से प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है।
कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस सुविधा का लाभ मिलने से विद्यार्थियों के समय, श्रम एवं धन की बचत हुई है तथा इससे विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए पर्याप्त समय भी मिल सकेगा। गौरतलब है कि 28 अगस्त 2024 को केयू कमेटी रूम में कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में केयू एलुमनी एसोसिएशन व हायर स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के साथ इसे लेकर अहम समझौता किया गया था जिसके फलस्वरूप अब महिला एवं पुरुष छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की सुविधा मिली है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कम्पनी द्वारा 50 से अधिक विश्वविद्यालय व एनआईटी, संस्थानों में यह अत्याधुनिक वॉशिंग मशीनें लगाई जा चुकी है तथा कम्पनी द्वारा इन ऑटोमेटिक मशीन की समय-समय पर रखरखाव व मुरम्मत की जाएगी।
13 महिला एवं 12 पुरुष छात्रावासों में मिली सुविधा।
केयू पुरुष छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. जसबीर ढांडा ने बताया कि 12 पुरुष छात्रावासों में 30 अत्याधुनिक वॉशिंग मशीनों को एमओयू के तहत कंपनी की ओर से जीरो कोस्ट पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से वॉशिंग मशीन के लिए बिजली, पानी एवं रखने के लिए जगह दी गई है। वहीं महिला छात्रावास की चीफ वॉर्डन प्रो. कुसुमलता ने बताया कि 13 महिला छात्रावासों में छात्राओं के लिए 40 अत्याधुनिक वॉशिंग मशीनों की सुविधा शुरू होना बड़ा कदम है। इससे छात्राओं को कपडे़ धोने की सुविधा का लाभ मिलेगा जिससे समय एवं पैसे की तो बचत होगी साथ ही छात्राएं को अध्ययन के पर्याप्त समय भी मिलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में फ्लेमलेस कुकिंग कंपटीशन का आयोजन

Sat May 10 , 2025
सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में फ्लेमलेस कुकिंग कंपटीशन का आयोजन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 9 मई : शुक्रवार को सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में फ्लेमलेस कुकिंग कंपटीशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष प्रतियोगिता में छात्रों ने बिना गैस, चूल्हे या किसी प्रकार की अग्नि की उपयोग के […]

You May Like

advertisement