संस्कार भारती के अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना तथा महामंत्री अमन पटेल बने

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : संस्कार भारती ब्रज प्रांत बरेली महानगर के तत्वावधान में एक बैठक पूर्व एजेंडा अनुसार स्थानीय रामपुर बाग स्थित केशव कृपा भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारी कला प्रमुख डॉ. मदन मोहन लाल रहे। विशिष्ट अतिथिगण प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ गीतम सिंह, डी प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा , जिलाध्यक्ष बदायूं अशोक कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। अध्यक्षता हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ जिसकी सुंदर प्रस्तुति होनहार कलाकार आरोही रावत ने दी जिसके उपरांत अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
उक्त बैठक में बरेली महानगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा संस्कार भारती ब्रज प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. मदन मोहन लाल एवं डॉ. गीतम सिंह के द्वारा की गई जिसमें नवीन कार्यकारिणी के अंतर्गत गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को अध्यक्ष, अमन पटेल को महामंत्री एवं नीरज कुमार ठाकुर एडवोकेट को कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया इसके साथ ही प्रदीप रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीलिमा रावत को उपाध्यक्ष, भारत सक्सेना को संपर्क प्रमुख, संजय सक्सेना को मंचीय कला प्रमुख, प्रिया सक्सेना को दृश्य कला प्रमुख, दीप शिखा सक्सेना को लोक कला प्रमुख एवम् रोहित राकेश को साहित्य कला प्रमुख, उमेश त्रिगुणायत एवं सूरज पाल मौर्य को मंत्री, राजेश कुमार सिंह एवं हरदयाल मौर्य को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यभार सौंपा गया।
प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में नवोदित कलाकारों और कला प्रेमियों को जोड़कर उन्हें मंच प्रदान किए जाऍंगे अभी कुछ दायित्वों/ पदभार का विस्तार होना शेष है जिसकी शीघ्र घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर डॉ मिथलेश राकेश, आर.सी. पांडेय, दीपक राणा, मानेश यादव, जितेंद्र सिंह, अभय एवं सुधीर आदि भारी संख्या में संस्कार भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन साहित्य कला प्रमुख रोहित राकेश ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सभा ने सेना के पराक्रम की सराहना की, बलिदानियों को दी श्रद्वांजलि

Sat May 10 , 2025
अग्रवाल सभा ने सेना के पराक्रम की सराहना की, बलिदानियों को दी श्रद्वांजलि दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. की बैठक में भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम से दुश्मन […]

You May Like

Breaking News

advertisement