श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की साइक्लोथॉन यात्रा 3 जून को

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की साइक्लोथॉन यात्रा 3 जून को

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी कराई जाएगी आयोजित।

कुरुक्षेत्र,16 मई :
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा ‘ड्रग्स फ्री हरियाणा’ अभियान के अंतर्गत 3 जून को शहर में साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। यह आयोजन युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास होगा।
इस आयोजन की तैयारियां कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में की जा रही हैं। आयोजन संयोजन में आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. वैद्य देवेंद्र खुराना, एनएसएस प्रभारी प्रो. पी.सी. मंगल तथा डॉ. सुखबीर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कुलपति प्रो. धीमान ने कहा “नशा केवल व्यक्ति का नहीं,बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति का भी सबसे बड़ा बाधक है। युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक और स्वास्थ्यवर्धक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि साइकिल दिवस के अवसर पर यह साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जाएगी, ताकि नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं रचनात्मक तरीके से समाज को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। यह आयोजन ‘स्वस्थ हरियाणा–नशामुक्त हरियाणा’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा लावारिस क्यों लग रहा है ? विधायक ग़ायब हैं, जिम्मेदारी अब जनता को उठानी होगी : डॉ. खैहरा

Sat May 17 , 2025
प्रिंस अत्री पिहोवा, 16 मई : पिहोवा विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में लंबे समय से उपेक्षा और ठहराव की मार झेल रहा है। विधायक की लगातार गैरमौजूदगी ने हल्के की जनता को लावारिस छोड़ दिया है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, सरकारी योजनाएं ठंडी, और आम जनता की आवाज़ […]

You May Like

advertisement