सोहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में हुआ भारी नुकसान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी सोहरा गांव में दोपहर को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में बिजली के इलेक्ट्रॉनिक सामान का हुआ भारी नुकसान। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा में आज दोपहर लगभग 12 बजे के करीब बारिश के दौरान परचूनी की दुकान चलाने वाले ताहिर मंसूरी के मकान में आकाशीय बिजली गिर गई। ताहिर मंसूरी की दुकान के ऊपर लोहे की राड कट कर नीचे गिर गई, लोहे की सरिया पर पर झंडा लगा हुआ था। झंडे के ऊपर पक्षी कौवा बैठा था जिसकी मौत हो गई। और घर में दरार आ गई। और दीवार का कुछ प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। और घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान इनवर्टर, पंखा, बल्ब फुक गया। इसी तरह सरिया सीमेंट के व्यापारी आसिफ भाई के घर में भी इलेक्ट्रॉनिक सामान का भारी नुकसान हुआ है। उनकी दुकान में लगे इनवर्टर, पंखा, बल्ब फुक गया। और (इलेक्ट्रॉनिक लाइन) बिजली के तार लाइन और बिजली का सेटअप बॉक्स जल गया। गांव में बिजली गिरने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव के प्रमुख समाज सेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, इमरान अंसारी मौक पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन हल्का लेखपाल को फोन कर घटना की जानकारी दी और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी परतापुर चौधरी में डॉ0 मरगूब आलम जाफ़री के उर्स मे चादर लेकर पहुंचे

Mon Sep 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली: परतापुर चौधरी स्थित मदरसा महफूज उल उलूम मरगुबिया मदारिया मैं डॉ मरगूब आलम जाफरी के तीसरे तीन दिवसीय उर्स में परचम कुशाई के दिन चादर लेकर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारीयों ने अल्पसंख्यक […]

You May Like

advertisement