गुरुकुल कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय वेद प्रचार विभाग की विचार गोष्ठी आयोजित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वेद प्रचार विभाग द्वारा तीन दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भूमिका, प्राकृतिक खेती और वैदिक जीवन पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन एवं मंथन किया गया।
इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती, वेद प्रचार अधिष्ठाता आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के मार्गदर्शन में समाज को वेदों की ओर लौटने, ऋषि दयानंद के विचारों को जीवन में अपनाने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वेद प्रचार विभाग के अधिष्ठाता रामनिवास आर्य, जयपाल आर्य, जसविंद्र आर्य, रामनिवास आर्य, राजेश आर्य, विशाल आर्य, बलदेव राज, संजय आर्य, जयराम आर्य सहित पूरी वेद प्रचार विभाग की टीम एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज सुधार, राष्ट्र निर्माण और आर्य समाज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
“वेदों की ओर लौटो” यही संदेश इस विचार गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव बाबा बड़े भोले है गंगाजल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते है : महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज

Sun Jun 28 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 बिना बुलाए सती पहुंची अपने पिता दक्ष के यज्ञ मे : राजेंदर पराशर। कुरुक्षेत्र 27 जून : श्री स्थाणु सेवा मण्डल के सहयोग से महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे शिव महापुराण कथा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement