दसवीं-बारहवीं में एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा

दसवीं-बारहवीं में एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

10वीं में 58 मेरिट तो बारहवीं में 17 विद्यार्थियों की मेरिट।
बारहवीं में 97 प्रतिशत अंक लेकर रिया रही अव्वल, दसवीं में 96.6 अंकों के साथ माही ने मारी बाजी।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 58 विद्यार्थियों ने दसवीं और 17 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में मेरिट हासिल की। बारहवीं में 32 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि दसवीं में 14 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। सफल हुए विद्यार्थियों को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर और कार्यवाहक कुलसचिव प्रोफेसर आरएस राठौड़ ने शुभकामाएं दी।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. श्रुति गुप्ता ने बताया कि बारहवीं में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर रिया पहले स्थान पर रही और 95 फीसदी अंकों के साथ निशांत ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि सचिता 89.4 अंकों के साथ तीसरे और रुचि 89 फीसदी अंक लेकर चौथे नंबर पर रही। लता ने 87.8 अंक प्राप्त कर पांचवां, चंचल ने 85.8 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया। हेमंत ने 85.6 अंक लेकर सातवां, खुशी ने 84.4 प्रतिशत अंक लेकर आठवां और श्रृष्टि ने 81.4 अंक लेकर नौवां स्थान प्राप्त किया। भारत 80.4 अंक लेकर दसवें स्थान पर रहा।
डॉ. श्रुति गुप्ता ने बताया कि दसवीं में 96.6 प्रतिशत अंक लेकर माही प्रथम और 96.4 फीसदी अंकों के साथ चांदनी दूसरे स्थान पर रही। तेजस्वी शर्मा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, सोनिया ने 95.6 अंकों के साथ चौथा और नमन शर्मा ने 95.4 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। कुल 18 विद्यार्थियों के 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. श्रुति गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी मेहनत अंकों से झलक रही है। डॉ. श्रुति गुप्ता में सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और इसका श्रेय शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत को दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पक्षियों का संरक्षण पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्णः प्रो. ए.आर. चौधरी

Sat May 17 , 2025
पक्षियों का संरक्षण पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्णः प्रो. ए.आर. चौधरी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि में पक्षियों के पानी पीने के लिए रखे गए सकोरे। कुरुक्षेत्र, 13 मई : पक्षियों का संरक्षण हमारे पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पक्षी हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाने में […]

You May Like

advertisement