ओ लेवल एवं सी0 सी0 सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदन

ओ लेवल एवं सी0 सी0 सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदन
बदायूँ: 20 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जनपद के अन्य पिछड़ावर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्षीय ’’ओ’’ लेवल एवं तीन माह का सी0सी0सी0 कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हो तथा निम्नांकित योग्यता व शर्ते पूर्ण करते हों, वह कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में सम्पर्क करके विभाग की वेवसाईट backwardwelfare.up.nic.in,oaobccomputertraining.upsdc.gov.inपर समय सारिणी के अनुसार अन्तिम तिथि 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं, तत्पश्चात् आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्टआउट प्राप्त करके आय प्रमाणपत्र, जातिप्रमाणपत्र, आधारकार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में 14 जुलाई 2025 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में जमा करा दें।
उन्होंने इसके नियम व शर्ताें के बारे में बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम एक लाख रुपए वार्षिक होनी चाहिए। ’’ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10$2) इण्टर मीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक बेेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। आवेदक पिछड़ावर्ग से सम्बन्धित हो।
—-बीबी न्यूज़ बदायूं —

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 जून को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

Tue Jun 24 , 2025
25 जून को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम बदायूं 24 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अवगत कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 25 जून 2025 को आपातकाल […]

You May Like

advertisement