मिनी जेसीबी से हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, खान अधिकारी ने मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र के कई गांवों में दिन-रात अवैध मिट्टी और बालू खनन का सिलसिला जारी है। खेती की उपजाऊ भूमि तथा नदियों के किनारे से बिना अनुमति के खनन किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव सनइया रानी मेवा कुंवर में मौके पर जांच करने पहुंचे खान अधिकारी मनीष कुमार ने पाया कि खनन माफिया बिना परमिशन के मिनी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से खेतों से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे।
खान अधिकारी ने मौके पर कार्रवाई करते हुए एक मिनी जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाना सीबीगंज में खड़ा करवा दिया, तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई । जबकि कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके से भागने में सफल रहीं।
खान अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन में पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 मार्च

Thu Mar 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में आगामी 17-18 मार्च को आयोजित होने वाले अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों के बाबत बुधवार को आलमगिरी गंज स्थित शांति कुटीर धर्मशाला में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुयी।अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement